BackXổ số miền bắc hôm qua
Recent Blogs
- Padma Shri Laila Tyabji pens her thoughts on Bapu's legacy By Padma Shri Laila Tyabji - 10 Oct 2020
- Renewal By Keya Aggarwal - 04 Sep 2020
- Euphoria of visions By Aarna Mohan - 07 Sep 2020
- Economiquement égal By Jhanvi Dugar - 07 Sep 2020
- Feminism- A Tool for Economic Gain By Jitya Bagga - 04 Sep 2020
- Laughter and Happiness By Himanshi Gupta - 07 Sep 2020
- ज़िंदगी खूबसूरत है !! By Dr. Nalanda Pandey - 08 Jul 2020
- Bookmarking an Intellectual banter By Ms. Shefali Thapliyal - 10 Jul 2020
- In a reproductive Biology class. By Mrs. Richa Joshi Pant - 29 Jun 2020
- A future for us to keep By Shubhika and Vidushi - 04 Jun 2020
ज़िंदगी खूबसूरत है !!
By Dr. Nalanda Pandey Wednesday, Jul 08, 2020
Xổ số miền bắc hôm quaकुछ प्रश्न हैं जो कई वर्षों से रह.रह कर मन में उठ खड़े होते हैं कि अक्सर ऐसा क्यों होता है कि किसी भी विषय का नकारात्मक पक्ष हमें ज्यादा दिलचस्प लगने लगता है क्यों अच्छे अनुभव दिमाग से जल्दी निकल जाते हैं किन्तु कड़वी यादों से पीछा छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है क्यों किसी के द्वारा की गई प्रशंसा तो याद नहीं रहती लेकिन आलोचना भुलाये नहीं भूलती क्यों किसी बात के अच्छे पक्ष पर गौर करने की बजाय हमारा ध्यान उस बात के बुरे पक्ष की और टिका रहता है वास्तविकता को छोड़ भी दें और यदि हमें कुछ कल्पना करने को कहा जाए तो दूसरे विकल्प मौजूद होंने के बावजूद भी अधिकांश लोगों के दिमाग में अंधकारमय निराशावादी पक्ष क्यों पहले उभरता है क्या यह इस बात का संकेत है कि नकारात्मकता का आकर्षण सकारात्मक ऊर्जा पर भारी पड़ता है
Xổ số miền bắc hôm quaहैरानी की बात यह है कि अगर मन में उठे भावों को बोल कर व्यक्त करने को कहा जाए तो लोग नकारात्मक भावों को जताने में अपेक्षाकृत झिझकते हैं लेकिन लिखने में उन्हें किसी विषय का अंधकारमय पहलू ज्यादा आकर्षक लगता है ज़ाहिर सी बात है कि नकारात्मकता के प्रति पूर्वाग्रह सोचने में सबसे ज्यादा होता है और लिखते तथा बोलते समय इस पूर्वाग्रह की मात्रा थोड़ी कम होती चली जाती है इस से यह तो स्पष्ट हो जाता है कि नकारात्मक रवैये पर ध्यान दिया जाए तो इसे नियंत्रित किया जा सकता है संभवतया जब आदि मानव का जीवन असुरक्षित था तब खतरों को भाँपने और सामना करने के लिए मनुष्य के मस्तिष्क में यह प्रवृत्ति विकसित हुई हो या मानव मस्तिष्क पर नकारात्मक घटना का असर सकारात्मक घटनाओं की तुलना में ज्यादा होता है
जो भी हो मुद्दे की बात यह है कि हम सभी को अपने इस नकारात्मकता के पूर्वाग्रह से बाहर निकलना ही होगा क्योंकि यही पूर्वाग्रह हमें खुश नहीं रहने देता द्य इसी के कारण सब कुछ होते हुए भी जीवन में खालीपन का एहसास बना रहता है नकारात्मकता के इन्हीं भावों के कारण मन में असंतोष और कड़वाहट उत्पन्न होती है जिस के कारण हमें परिवारए समाजए देश और यहाँ तक कि ज़िंदगी से भी शिकायत बनी रहती है वास्तव में यह दुनिया बहुत सुंदर हैं जरूरी यह है कि हम बुरे को महत्वहीन और अच्छे को महत्वपूर्ण समझना सीखें चुप रह कर घुटते रहने की बजाय अपनों से संवाद करें अपने व्यवहार और सोच पर भी पैनी नजर बनाएँ रखें अच्छी बातों और सुखद अनुभवों को बार.बार याद करते रहें अपने आस.पास मौजूद हर छोटी बड़ी खुशियों की कद्र करें और सबसे बड़ी आवश्यकता इस बात की है कि हमारे होंठों पर एक सच्ची मुस्कान हमेशा बनी रहे क्योंकि ज़िंदगी सचमुच बहुत खूबसूरत है!!
Dr. Nalanda Pandey